फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजन टेस्ट में 30 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
30 people found corona positive in antigen test
विज्ञापन
शनिवार को चौबीस घंटे के भीतर जिले में तीस और लोग कोरोना संक्रमित मिले। एंटीजन टेस्ट में मिलने वाले सभी मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3976 पहुंच गई।
विज्ञापन

पट्टी तहसील क्षेत्र के प्रकाशपुर में छह लोग कोरोना पीड़ित मिले हैं। इसके अलावा कुंडा, सांगीपुर और रानीगंज के मिर्जापुर चौहारी गांव में भी एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। सीएचसी रानीगंज में रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें बीरापुर धनऊपुर का एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया।
अधीक्षक डा. पंकज मिश्रा ने बताया कि उसे होम आइसोलेट कराया गया है। 15 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। तेजी से लोग रिकवर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें