फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खाली कराए गए 26 जर्जर भवन, 64 भवन स्वामियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की घटना के बाद प्रशासन ने शहर में जर्जर मकान पर क्रॉस के निशान लगाए गए थे। अब कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अब तक 26 जर्जर मकान खाली करा दिए गए हैं। वहीं, 64 भवन स्वामियों को नोटिस थमाई गई। बारिश के मौसम को लेकर प्रशासन की टीम अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन

छह अगस्त को नगरपालिका के महुली वार्ड में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। जांच शुरू की गई तो इसमें विभागीय अधिकारियों की लापरवाही सामने आई थी। शहर से लेकर गांव तक जर्जर मकानों की सूची तैयार की गई। जिले में 452 मकान जर्जर मिले। इसमें शहर में करीब 100 मकान थे। सूची में अति जर्जर मकान की संख्या करीब 31 थी। नगर पालिका ने इन भवन स्वामियों को नोटिस दिया है। ईओ के राकेश कुमार ने बताया कि 26 मकानों से परिवार को सुरक्षित किया जा सका है। इसके छह परिवारों से भी संपर्क किया जा रहा है। उन्हें भी जल्द ही खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें