फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़खानी का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, छेड़छाड़ से परेशान युवती ने कुएं में कूदकर दे दी थी जान

विज्ञापन
बाघराय थाने में पकड़ा गया 25 हजार का ईनामी गुन्नू तिवारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
छेड़छाड़ से त्रस्त होकर कुएं में कूदकर युवती के जान देने के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी तीसरे आरोपी को भी शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के पवांसी की रहने वाली शिवानी अग्रहरि ने 13 अक्तूबर को गांव के तीन युवकों की छेड़खानी से त्रस्त होकर कुएं में कूदकर जान दे दी थी।
घटना से आक्रोशित परिजन शव उठाने नहीं दे रहे थे। मृतका केे पिता माता प्रसाद का आरोप था कि गांव के गुड्डू सिंह, डब्बू सिंह और लालगंज कोतवाली के ढिंगवस निवासी नितिन उर्फ गुन्नू तिवारी पुत्र राजाराम तिवारी आए दिन उसकी बेटी से छेड़खानी करते थे।
एक दिन पहले भी नितिन उर्फ गुन्नू उसके घर में कूदा था। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने डब्बू व गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी गुन्नू तिवारी फरार चल रहा था। उसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रख दिया। शुक्रवार की रात बाघराय थानाध्यक्ष ने लोदीपुर नहर पुलिया के पास नितिन को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें