फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसपुर देवसरा और मंगरौरा ब्लाक के 25 प्रधानों, वीडीओ, टीए पर होगा मुकदमा

विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
मनरेगा में घपला करने वाले आसपुर देवसरा और मंगरौरा विकास खंड के 25 प्रधानों, वीडीओ और तकनीकी सहायकों पर मुकदमा दर्ज होगा। डीएम ने दोनों ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर अविलंब मुकदमा दर्ज करने को कहा है। 1.20 लाख रुपये के गबन में फंसे प्रधानों, वीडीओ के रुपये जमा करने के बाद यह कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले के मंगरौरा और आसपुर देवसरा विकास खंड की 25 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों में व्यापक धांधली की शिकायत शासन में हुई थी। वर्ष 2016-17 में शासन से हुई शिकायत पर टीएसी गठित कर गहनता से जांच कराई गई। नाली, खड़ंजा, मिट्टी के कार्यों की हुई जांच में कुल 1.20 लाख रुपये का घपला मिला था।
अफसरों की नजर में यह धनराशि सामान्य थी, इसलिए तत्कालीन सीडीओ राजकमल यादव ने प्रधानों, वीडीओ और टीए को नोटिस जारी करते ही गबन की धनराशि को विभाग में जमा करा दिया। मामला इतने से ठंडा नहीं हुआ। आरोपी प्रधानों की शिकायत शासन में हुई तो गबन की धनराशि जमा करने पर उन्हें दोषमुक्त नहीं किया, बल्कि जिन ग्राम पंचायतों में घपला मिला था, उनके प्रधानों, वीडीओ और तकनीकी सहायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने शुक्रवार को दोनों ब्लाकों के बीडीओ को पत्र लिखकर अविलंब मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन

मंगरौरा के दस, आसपुर देवसरा के 15 ग्राम पंचायतों में होगी कार्रवाई
जिन ग्राम पंचायतों के प्रधानों और वीडीओ पर कार्रवाई होनी है उनमें मंगरौरा विकास खंड के बरऊपुर, अस्थरा, सकरा, सरायजमुआरी, सरसीखाम, चौमरी, सरसीडीह, रायगढ़, मंगरौरा, देहरीदीगर ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जबकि आसपुर देवसरा विकास खंड के बींद, लाखीपुर, कस्पा, बहरौली, औराइन, ढांढर, पिपरी मधुकरपुर, दाउदपुर, आमापुर बेहटा, गौरामाफी, भरोखन, कोपा, मझगवां, मुसहर, सपहाछाता के प्रधानों और वीडीओ, तकनीकी सहायक मुकदमे की गिरफ्त में आएंगे।
पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई
मनरेगा में घपले की बात कोई नई नहीं है, मगर 25 प्रधानों और वीडीओ पर मुकदमा होना सबसे बड़ी बात है। यह कार्रवाई उन लोगों पर हो रही है, जिन्होंने गबन की धनराशि जमा कर दी है। अभी तक अफसर एक ही बात कहते थे कि जब रुपये जमा हो गए तो कैसी कार्रवाई।
टीएसी की जांच में घपला उजागर हुआ था। नोटिस जारी होने पर गबन की धनराशि जमा कराई जा चुकी है। शासन के आदेश पर बीडीओ को मुकदमा दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा गया है। अजय कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें