फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डीएलएड तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में 243 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएड तृतीय सेमेस्टर परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर हुई। दो पालियों में 9,355 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 9,112 ने परीक्षा दी। जबकि 243 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 126 एवं दूसरी पाली में 117 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य रमेश कुमार तिवारी ने चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को परीक्षा से 20 मिनट पहले केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया। पहली पाली में शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार तथा दूसरी पाली में समावेशी शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। पहली पाली में पंजीकृत 4695 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 4569 ने परीक्षा दी।
वहीं, दूसरी पाली में पंजीकृत 4658 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 4543 ने परीक्षा दी। डीएलएड परीक्षा के सह प्रभारी करुणेश कुमार शुक्ला ने बताया कि डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। डायट प्राचार्य ने केपी हिंदू इंटर काॅलेज, पीबी इंटर काॅलेज, तिलक इंटर काॅलेज व राजकीय इंटर काॅलेज पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। शुक्रवार को तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तीन पालियों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें