24 new corona patients found in district, including young man who came in teacher recruitment
शिक्षक भर्ती में शामिल होने आए एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है। उसे घर भेज दिया गया। लालगंज के दंपति समेत कुल 24 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 4105 हो गई है। 42 लोगों की मौत हो चुकी है।
दो दिनों से जीआईसी में शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग चल रही है। इसमें सोरांव से आए एक अभ्यर्थी की एंटीजन जांच कराई गई तो वह महामारी से संक्रमित मिला। इस पर नोडल बनाए गए डॉ. हरिश्चंद्र ने प्रयागराज के सीएमओ को सूचना भेज दिया। युवक को होम आइसोलेट करने को कहा गया। जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया। लालगंज के हंडौर गांव के युवक व उसकी पत्नी में कोरोना का संक्रमण पाया गया। शहर में दो लोग तो पट्टी क्षेत्र में चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में गुरुवार को हुए जांच में कुल 24 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4105 हो गई है। हालांकि सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।