फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जनवरी से 24 घंटे ऑपरेशन की सुविधा, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पुरुष अस्पताल में एक जनवरी 2027 से 24 घंटे ऑपरेशन की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। हालांकि महिला अस्पताल में पहले से ही यह सुविधा दी जा रही है। पुरुष अस्पताल में सुविधा मिलने से मरीजों के ऑपरेशन कभी भी हो सकेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. देवजीत शर्मा ने बताया कि 24 घंटे ऑपरेशन सुविधा प्रदान करने के लिए सर्जन, एनेस्थेटिस्ट और नर्सिंग स्टाफ की तीन शिफ्ट में तैनाती की जाएगी। इमरजेंसी वार्ड के बगल स्थित पुरानी ओटी को हाईटेक किया जा रहा है।
एनेस्थीसिया मशीन, मॉनिटर व ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पहली शिफ्ट में नर्सिंग स्टॉफ व चिकित्सक ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

दूसरे शिफ्ट की शुरुआत दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक होगी। तीसरी शिफ्ट का ऑपरेशन रात आठ से सुबह आठ बजे तक होगा। इस दौरान पथरी, अपेंडिक्स, हड्डी सहित दूसरी बीमारियों के मरीजों को सुविधा दी जाएगी।

50 बेड का प्राइवेट वार्ड बनाने की मांगी अनुमति
मेडिकल कॉलेज में एक भी प्राइवेट वार्ड नहीं हैं। वीआईपी और वीवीआईपी के साथ शुल्क देकर प्राइवेट वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ता है। प्राचार्य ने शासन को पत्र भेजकर 50 बेड का प्राइवेट वार्ड तैयार करने की अनुमति
विज्ञापन

मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें