फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 23 बाल वैज्ञानिक चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और राष्ट्रीय प्रवर्तन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक 2023-24 में जिले के 23 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित विद्यार्थियों को दस-दस हजार रुपये की पुरस्कार धनराशि दी जाएगी। कुल चयनित विद्यार्थियों के लिए 2 लाख 30 हजार रुपये धनराशि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल सरायआनादेव के चार विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड मिला है। इस तरह सर्वाधिक अवार्ड अर्जित करने की सूची में राजकीय हाईस्कूल सरायआनादेव विद्यालय के विद्यार्थियों का नाम दर्ज हुआ। विद्यालय की सारा सिंह, खुशी सिंह, कोमल विश्वकर्मा और अश्वनी तिवारी को सफलता मिली है। इंस्पायर अवार्ड के नोडल अधिकारी अनिल कुमार निलय ने सरायआनादेव के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नोडल अधिकारी ने बताया कि पं. दीनदयाल राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल शीतलपट्टी, पीबी इंटर कॉलेज सिटी प्रतापगढ़, जीजीआईसी पट्टी, साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज, अबुल कलाम इंटर कॉलेज, ग्राम विकास इंटर कॉलेज, स्व. भगवती प्रसाद इंटर कॉलेज, पृथ्वीपाल इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज वीरापुर, जगदीश इंटर कॉलेज, आरआरके इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर व पांडेय का पुरवा विद्यालय से एक-एक और बजरंग इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय मरुआन से दो-दो विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। डीआईओएस सरदार सिंह ने इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें