फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाली, अराजकता और गुंडागर्दी का नाम है सपा-बसपा-कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाली, अराजकता और गुंडागर्दी का नाम है सपा-बसपा-कांग्रेस
विज्ञापन

बेल्हा पहुंचे सीएम योगी ने कहा, तीनों पार्टियों ने लोगों को आपस में लड़वाया, देश-प्रदेश को लूटने वाले विकास क्या जानेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज समेत 273 करोड़ की 72 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के लिए प्रतापगढ़ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस का असली नाम बदहाली, अराजकता और गुंडागर्दी है। इन तीनों पार्टियों ने यूपी को बर्बाद कर दिया था। लोगों को आपस में लड़ाया और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर सिर्फ अपना मतलब साधा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना पर राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी कि यह देश के 12 करोड़ किसानों का अपमान है। यूपी में उनकी पार्टी और परिवार ने लंबे समय तक शासन किया। उन्होंने किसानों के लिए क्या किया। यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद जब हमने किसानों की कर्जमाफी की तो सपा-बसपा ने भी टिप्पणी की, लेकिन उनके समय में किसानों का गन्ना तक नहीं खरीदा जाता था। क्रय केंद्रों पर किसान धान-गेहूं तक नहीं बेच पाते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गन्ना किसानों के खाते में 55 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कराया। जिनके एजेंडे में विकास नहीं है, जो जाति-मजहब की राजनीति करते हैं वह आज विकास का मजाक उड़ा रहे हैं। देश-प्रदेश को लूटने वाले विकास क्या जानेंगे। गरीब की पीड़ा वही जानेगा जिसने गरीबी देखी हो, झेली हो। कांग्रेस ने 55 वर्षों तक यूपी पर राज किया, लेकिन न किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया न बिजली दी। दवा पेंशन कुछ भी नहीं दिया। पूर्व की सरकारों ने अगर आंवला के लिए ठोस योजना बनाई होती, मैपिंग और मार्केेटिंग की होती तो आज प्रतापगढ़ के किसान आंवले की खेती से मुंह नहीं मोड़ते।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ की पहचान बनेगा मेडिकल कॉलेज
सीएम ने कहा कि प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज आसान नहीं था। यह बहुत बड़ी चुनौती थी। कांग्रेस, सपा और बसपा के 67 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश में केवल 13 मेडिकल कालेज थे। मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद फरवरी 2019 तक 56 महीने के कार्यकाल में मोदी ने प्रदेश को13 नए मेडिकल कॉलेज, तीन एम्स और एक कैंसर संस्थान दिया। इसमें प्रतापगढ़ का नाम भी शामिल है। जो लोग पूछते हैं कि मोदी ने क्या किया तो उन्हें यह बताया जाना चाहिए। मेडिकल कालेज सिर्फ चिकित्सा सुविधा और एजुकेशन फेसेल्टी ही नहीं है। यह प्रतापगढ़ की पहचान बनेगा। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


2021 तक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश
सीएम ने कहा कि 2019 में शिलान्यास होने के बाद 2021 तक इसे पूरा करने के बाद सत्र शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। पांच वर्ष बाद जब 100 छात्रों का पहला बैच यहां से निकलेगा तो देश और दुनिया तक प्रतापगढ़ का नाम भी रोशन होगा। सीएम ने मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने के बाद जिलेवासियों को इसकी बधाई भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें