फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हेडमास्टरों की लड़ाई की सजा भुगत रहे 255 अध्यापक 18-56-09

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के शिवगढ़ विकास खंड के एक स्कूल में दो हेडमास्टरों की लड़ाई की सजा ब्लॉक के 255 अध्यापक और अध्यापिकाओं को भुगतनी पड़ रही है। एक ही प्राइमरी स्कूल में दो-दो हेडमास्टरों की तैनाती होने से विभाग ने सभी अध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। वेतन नहीं मिलने से परेशान अध्यापक कभी बीएसए कार्यालय, तो कभी लेखा विभाग के चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शिवगढ़ विकास खंड के प्राइमरी स्कूल रानीगंज प्रथम में सत्यप्रकाश पांडेय की तैनाती हुई थी। जिले में मॉडल स्कूल चयनित करने का अभियान चला तो रानीगंज प्रथम को भी चुन लिया गया। इसके खिलाफ हेडमास्टर सत्यप्रकाश पांडेय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ लखनऊ में वाद दायर कर उसी स्कूल में तैनाती की मांग की। हाईकोर्ट ने शिक्षक की याचिका को स्वीकार करते हुए यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय सुनाया। इधर, मॉडल स्कूल के लिए शिक्षकों की चयन प्रक्रिया में सत्यप्रकाश पांडेय ने भी आवेदन किया। विभाग ने मॉडल स्कूल जामताली में सत्यप्रकाश की तैनाती कर दी, रानीगंज प्रथम में जयप्रकाश पांडेय को तैनात कर दिया, लेकिन कोर्ट से स्थगन आदेश मिलने के बाद सत्यप्रकाश और जयप्रकाश दोनों हेडमास्टर के रूप रानीगंज प्रथम में कार्य कर रहे हैं। विभाग आंख बंदकर यह सब कुछ देखता रहा। मगर जब वेतन भुगतान की बारी आई, तो मामला फंस गया कि एक ही स्कूल से दो हेडमास्टरों का वेतन भुगतान कैसे किया जाए। इसलिए विभागीय अधिकारियों ने पूरे ब्लॉक में तैनात 255 अध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी।
खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश जायसवाल ने बताया कि एक स्कूल में दो हेडमास्टरों का वेतन भुगतान नहीं किया जा सकता है। इस मामले में बीएसए से मार्गदर्शन मांगा गया, मगर कोई जवाब नहीं मिलने से वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इधर, वित्त एवं लेखाधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि वेतन बिल मेरे पास नहीं आया है। इससे वेतन भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें