फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-1,2 18-45-40

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन करने पहुंचे होमगार्डों को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन


मांगों को लेकर जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय पर प्रदर्शन को पहुंचे जवानों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। महिला गार्ड ने जिला कमांडेंट पर अभद्रता का आरोप लगाया। सभी को शाम को कोतवाली से छोड़ा गया। इस दौरान वे नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

होमगार्ड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व पूर्व में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई न होने के विरोध में सोमवार को जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय पर जवान प्रदर्शन करने पहुंचे। जैसे ही रमेश सिंह, अनीस शर्मा, विजय मिश्रा, नरसिंह बहादुर सिंह व शोभा सिंह धरना देने पहुंचे। वे नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद कार्यालय के कर्मचारी से लेकर अफसर तक बाहर निकले। इसी बीच सीओ सिटी रमेशचंद्र व नगर कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शन करने वाले होमगार्ड जवानों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली रवाना हो गए। वे कमांडेंट के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हिरासत में लिए गए जवानों ने आरोप लगाया कि जिला कमांडेंट बीओ व कंपनी कमांडर व कुछ गार्डों ने उन लोगों के साथ हाथापाई की। महिला गार्ड शोभा सिंह का जिला कमांडेंट ने हाथ पकड़कर घसीटा। सभी के साथ अभद्रता की गई। कार्यालय पर खड़ी बाइक के कागजात भी निकाल लिए गए। सभी को शाम को कोतवाली से घर भेजा गया। होमगार्ड एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रमेश सिंह ने प्रांतीय नेतृत्व को मामले की जानकारी देते हुए 17 अप्रैल को आंदोलन के लिए पदाधिकारियों को प्रतापगढ़ आकर संघर्ष की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें