फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगई बैंक कर्मी के परिवार के तीन और सदस्य समेत 21 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
21 people infected, including three more members of Agai Bank's family
विज्ञापन
जिले में कोरोना की रफ्तार भले ही कम हो गई है मगर मंगलवार को अगई में बैंककर्मी की भाभी, भतीजा और बहन समेत 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। रानीगंज सीएचसी की एक आशा कार्यकर्ता की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

लालगंज के अगई स्थित एसबीआई बैंक के एक संविदा कर्मी अभय पांडेय की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। लालगंज टीम ने उसके परिवार के सदस्यों की जांच की तो बैंक कर्मी की बहन, बेटा और भाभी की भी संक्रमित मिलीं। कुंडा सीएचसी में हुए जांच में एक युवक तो
रानीगंज सीएचसी अधीक्षक पंकज मिश्र ने बताया कि कस्बे की एक आशा कार्यकर्ता संक्रमित मिली है। उसे चिकित्सकों ने होम आइसोलेट कर दिया। उन्होंने कहा कि आशा के संपर्क में रहे लोगों का भी परीक्षण कराया जाएगा। जिले में मंगलवार को कुल 21 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4036 हो गई है। जब से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटना शुरू हुई तब से स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के गांव के बारे में जानकारी देना उचित नहीं समझ रहा है। दरअसल, होम आइसोलेट मरीज घर पर नहीं रहते हैं। आम लोगों जैसे रहते हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। गांव के लोगों को जब इसकी जानकारी नहीं होती है तो उनका भी आना जाना और परिवार के साथ ही अन्य लोगों से मुलाकात होता रहता है। मगर जिम्मेदार सीएमओ इससे पूरी तरह अंजान बने हैं।
अब दोगुुना ठीक हो रहे कोरोना संक्रमित मरीज
जिले में अब कोरोना की रफ्तार कम होती जा रही है। हर दिन मिलने वाले संक्रमित मरीजों की अपेक्षा ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी है। जहां जांच के दौरान एक सप्ताह से 20 से 30 मरीज मिल रहे हैं। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50 से 70 है। अब तक जिले में चार हजार के करीब संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 36 सौ की रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। जिले के 42 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें