नसबंदी कार्यक्रम में योगदान देने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत करेंगे एडी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। परिवार नियोजन कार्यक्रम में बेहतर योगदान देने वाले पांच डॉक्टर, चार नर्स, तीन एएनएम के साथ एक आशा संगनी को पांच अप्रैल को प्रयागराज में एडी पुरस्कृत करेंगे। जिला महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर नीलमा सोनकर, सीएमएस रीता दूबे, आशा संगनी बबिता सिंह ने नसबंदी कार्यक्रम में बेहतर योगदान दिया। इनके अतिरिक्त लालगंज, कुंडा, पट्टी के भी एक-एक चिकित्सकों ने नसबंदी कार्यक्रम में अपना योगदान दिया है। इन लोगों को एडी हेल्थ ने पांच अप्रैल को प्रयागराज बुलाया है। यहां सभी को सम्मानित किया जाएगा।
महिला अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़ा
प्रतापगढ़। जिला महिला अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ बुधवार को सीएमएस रीता दूबे ने किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ नर्स के साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि अस्पताल में गंदगी नहीं फैलाएंगे। इस मौके पर सीएमएस रीता दूबे, डॉक्टर नीलमा सोनकर, रीना प्रसाद, वंदना जायसवाल, वर्तिका सिंह, पारूल सक्सेना, संतोष त्रिपाठी, नर्स बबिता श्रीवास्तव, रेखा, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।