फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख मिटाने को प्रधान के खाते में पहुंचा 2.40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशियों के चारे के लिए प्रधान के खाते में पहुंचे 2.40 लाख
विज्ञापन

गो संरक्षण केंद्र एटीएल में गायों का बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। भुपियामऊ स्थित एटीएल के गो संरक्षण केंद्र में गायों की भूख मिटाने के लिए प्रधानों के खाते में 2.40 लाख रुपये भेजे गए हैं। भूख से गायों के मरने की सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम, सीबीओ, डीसी मनरेगा ने गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण कर प्रधान को चारा-पानी की व्यवस्था करने को कहा है।
भुपियामऊ स्थित एटीएल ग्राउंड को गौ संरक्षण केंद्र बनाया गया है। क्षमता से अधिक गायों और बछड़ों के होने से उनके रहने और चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर विनीत उपाध्याय, सीबीओ डॉ. वीपी सिंह और डीसी मनरेगा ओपी यादव ने मृत गायों को देखा और क्षमता से अधिक जानवरों को अन्यत्र हटाने को कहा। एसडीएम सदर ने बताया कि गायों और बछड़ों के चारे के लिए 2.40 लाख रुपये प्रधान के खाते में भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केंद्रों पर जानवरों के चारे-पानी की व्यवस्था करना ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी है। अगर कोई प्रधान लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इनसेट-----------
जिले को मिली है एक करोड़ की रकम
गौ संरक्षण केंद्रों पर रखे गए मवेशियों के लिए एक करोड़ रुपये मुहैया कराए गए हैं। सीबीओ ने कहा है कि जिस गौ संरक्षण केंद्र में धनराशि की आवश्यकता है, वहां के प्रधान एसडीएम के माध्यम से मांग पत्र भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि जहां से मांग पत्र आ रहा है, वहां धनराशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन


00
ग्राम पंचायत की जमीन से प्रधान को बेदखल करने की मांग
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कुंडा तहसील के नरई गांव निवासी गोविंद प्रसाद तिवारी ने डीएम से हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है। हाईकोर्ट ने सरकारी जमीन पर बने प्रधान के अवैध कब्जे को हटवाने और अवैध रूप से बेची गई जमीन को खाली कराने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता ने चेताया है कि अगर अविलंब जमीन खाली न कराई गई तो आमरण अनशन प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें