फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पखवारे भर बाद शुरू हुआ आधार अपडेशन केंद्र, उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पखवारे भर बाद शुरू हुआ आधार अपडेशन केंद्र, उमड़ी भीड़
विज्ञापन

प्रिंटर में खराबी के चलते कें द्र पर लटक रहा ताला, निराश लौट रहे थे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रधान डाकघर स्थित आधार अपडेशन केंद्र पखवारे भर बाद मंगलवार को शुरू हुआ तो कांउटर पर भारी भीड़ दिखी। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक लंबी कतार लगी रही। प्रिंटर खराब होने की वजह से कार्य बाधित चल रहा था।
प्रधान डाकघर के कार्यालय में आधार अपडेशन केंद्र खुला है। पखवारे भर से केंद्र का कार्य बाधित चल रहा था। विभागीय अधिकारियों की मानें तो केंद्र मेें स्थापित प्रिंटर मशीन में खराबी थी। प्रयागराज से आई टेक्रीशियन की टीम ने प्रिंटर को दुरुस्त किया। मंगलवार को सुबह 10 बजे आधार अपडेशन केंद्र खुला तो कांउटर पर लंबी कतार लग गई। धक्कामुक्की के बीच लोगों ने आधारकार्ड बनवाया। सीनियर पोस्ट मास्टर एसके बुनकर ने बताया कि आधारकार्ड अपडेशन की मशीन की खामियां दूर हो चुकी हैं। कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरचार्ज माफी योजना: अब तक 11650 बकाएदारों ने कराए रजिस्ट्रेशन
प्रतापगढ़। सरचार्ज माफी योजना की अवधि बढ़ाए जाने से एक बार फिर रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर बकाएदारों की भीड़ बढ़ गई है। प्रतिदिन कांउटर पर धक्कामुक्की जारी है। जिलेभर में अब तक 11650 बकाएदारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। मंगलवार को विद्युत विभाग के कार्यालयों पर रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर बकाएदारों की भीड़ उमड़ी रही। एक्सईएन रामसनेही ने बताया कि सरचार्ज माफी योजना की पंजीयन तिथि 25 मार्च तक बढ़ा दी गई है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले बकाएदारों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें