फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड दिखाइए, मुफ्त गैस कनेक्शन पाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड दिखाइए, मुफ्त गैस कनेक्शन पाइए
विज्ञापन

अब उज्ज्वला और सामान्य उपभोक्ताओं को मिलेगा 5 किग्रा का सिलेंडर
उज्ज्वला योजना के तहत बांटे गए 1,58,625 कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। उज्ज्वला गैस योजना के तहत अब उन परिवारों को भी नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया जाएगा जिनके पास राशन कार्ड हैं। शर्त केवल यही है कि राशन कार्ड में शामिल किसी भी व्यक्ति के नाम पर पहले से कोई गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए। अभी तक वर्ष 2012 की सूची में शामिल लाभार्थियों को ही गैस कनेक्शन दिया जाता था। पिछले दो वर्षों में 1,58,625 उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन बाटे जा चुके हैं।
इंडेन गैस के सेल्स ऑफीसर रोहित गुप्ता ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि नए साल में गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन देना और भी आसान कर दिया गया है। गरीबों को मुफ्त कनेक्शन और चूल्हा देने के लिए उज्ज्वला योजना प्रारंभ की गई थी। अभी तक उन्हीं परिवारों को कनेक्शन दिया जाता था, जिनका नाम वर्ष 2012 की सूची में शामिल था। मगर, अब मोदी सरकार ने उन परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन देने का फैसला लिया है, जिनके पास राशन कार्ड है। उज्ज्वला गैस का कनेक्शन लेने वाले और सामान्य उपभोक्ताओं को अब पांच किग्रा का सिलेंडर लेने की छूट दी गई है। पांच किग्रा का सिलेंडर लेने वाले परिवारों को 34 बार रीफिल कराने पर सब्सिडी मिलेगी। उसके बाद सब्सिडी की रकम को कनेक्शन में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन


35 से बढ़कर 62 हो गईं एजेंसियां
जिले में गैस एजेंसियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। तीन साल पहले जिले में मात्र 35 एजेंसियां थीं, जो अब बढ़कर 62 हो गई हैं। गांव की एजेंसियों पर होम डिलेवरी की सुविधा दी जा रही है।

ऑनलाइन भुगतान पर मिलेगी पांच रुपये की छूट
जिले की सभी गैस एजेंसियों पर ऑनलाइन भुगतान करने पर पांच रुपये की छूट मिलेगी है। साथ ही सभी एजेंसियों पर कैशलेस पेमेंट की सुविधा मुहैया कराई गई है। कोई भी उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन


लीकेज होने पर करें शिकायत
गैस लीकेज होने पर उपभोक्ता टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। 1906 टोल फ्री नंबर सभी एजेंसियों के लिए है। लीकेज की शिकायत करने से घरों में होने वाली दुघर्टनाओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें