फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सूखे जैसे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बरसात नहीं होने से खेती और किसानी जहां चौपट हो गई है, वहीं सूखे के आसार दिख रहे हैं। मौसम की तल्खी देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि आगे इसकी भरपाई हो पाएगी। पिछले वर्ष 16 जुलाई तक जिले में जहां 329.3 मिमी बरसात हुई थी, वहीं इस वर्ष 109.4 मिमी ही बरसात हुई है। इधर, सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

देश के कई हिस्सों में जहां लोग बाढ़ से परेशान हैं, वहीं बेल्हा में बरसात नहीं होने से सूखे के आसार प्रबल हो गए हैं। भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी रहने से खेती और किसानी पर संकट खड़ा हो गया है। पानी का इंतजार कर रहे किसान अभी धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं। इससे उनमें निराशा है। वर्ष 2017 में हुई बरसात से किसान पूरी तरह खुश तो नहीं थे। फिर भी 16 जुलाई 2017 तक जिले में जहां 329.3 मिमी बरसात हुई थी, वहीं इस वर्ष मात्र 109.4 मिमी बरसात हुई है। इधर सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी वृद्धि होने से उमस भरी गर्मी का दौर तेज हो गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 25.5 और अधिकतम 35.8 था, जो सोमवार को बढ़कर 27.8 और अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि मानसून आने के बाद भी बरसात नहीं हो रही है, यह तो आश्चर्य की बात है। फिलहाल उन्होंने जल्द ही बरसात होने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें