फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मीटर का स्टाक नहीं, 20 हजार उपभोक्ता बगैर मीटर के जला रहे बिजली

विज्ञापन
20 thousand consumers are burning electricity without meter
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग भले ही लाख जतन कर लें, लेकिन विभागीय अव्यवस्था इसमें आड़े आ रही है। जिले में 20 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जो बगैर मीटर के बिजली का उपभोग कर रहे हैं। दरअसल विभाग के पास बिजली मीटर का स्टॉक नहीं है। आंकड़ों के अनुसार, जिले से 20 हजार मीटर की डिमांड भेजी गई है, मगर अभी तक मीटर की खेप नहीं आई है।
विज्ञापन

जिले में चार विद्युत वितरण पारेषण खंड हैं। रानीगंज, सदर, कुंडा व लालगंज। इसके तहत करीब पांच लाख पंजीकृत उपभोक्ता हैं। बिजली के बेहिसाब खपत पर रोक लगाने के लिए विद्युत विभाग ने घर- घर मीटर लगाए हैं। मगर मीटर का स्टॉक खत्म होने से ग्रामीण इलाकों में 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में मीटर नहीं लगाए जा सके। इससे वह अभी भी बिना मीटर के ही बिजली का उपभोग कर रहे है।
अफसरों के मुताबिक चारों डिवीजन से 20 हजार मीटर की डिमांड भेजी गई है। इसमें सदर से 7000, लालगंज से 4000, कुंडा से 6000 व रानीगंज से 3000 मीटर की डिमांड की गई है, मगर अभी तक स्टॉक नहीं आया है। लोग बिजली के लिए मीटर का इंतजार कर रहे हैं। एक्सईएन कुंडा उमाकांत ने बताया कि मीटर की कमी है। डिमांड भेजी गई है। जल्द ही समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

नए कनेक्शन में भी आ रही अड़चनें
जिले के चारों डिवीजन में नए कनेक्शन के लिए डिवीजन आफिस, एसडीओ आफिस, उपकेंद्रों पर आवेदन आ रहे हैं। मगर लोगों को कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। मीटर का स्टॉक खत्म होने की वजह से कनेक्शन देने में अड़चन आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें