लालगंज नगर व ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति संगम चौराहे के पास एचटी लाइन का केबल जलने से शनिवार आधी रात से ठप हो गई। इससे इस उपकेंद्र से जुड़े करीब 500 गांवों में अंधेरा छा गया। रविवार को दोपहर बाद दो बजे किसी तरह नगर की आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
मेढ़ावां गांव के समीप एचटी लाइन का पोल टेढ़ा हो जाने से रामपुर बावली, भटनी व रायपुर तिंयाई उपकेंद्र की सप्लाई शनिवार शाम सात बजे ठप हो गई। इससे इन उपकेंद्रों से संचालित करीब पांच सौ गांवों में अंधेरा छा गया। 20 घंटे बाद 500 गांवों में आपूर्ति बहाल हुई। अफसरों की लापरवाही से 20 घंटे बिजली नहीं मिलने पर लोगों में आक्रोश रहा। एसडीओ मनोज त्रिपाठी का कहना है कि एचटी लाइन की केबल जल गई थी। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।