फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर परीक्षा दिए ही पास हो गए 2.45 लाख बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के 2,45,758 लाख बच्चे बगैर परीक्षा दिए ही पास कर दिए गए हैं। तीन अप्रैल को स्कूल खुलते ही उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया जाएगा। बीएसए ने पत्र जारी कर हेडमास्टरों से किसी भी बच्चे को फेल नहीं करने को कहा है।
विज्ञापन

सूबे में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिलेभर के स्कूलों को दो अप्रैल तक बंद कर दिया है। स्कूलों में अवकाश होने और एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ होने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले 2,45,758 बच्चों को बगैर परीक्षा कराए ही पास करने का निर्णय लिया है।
बुधवार को बीएसए अशोक कुमार सिंह ने पत्र जारी सभी प्रधानाध्यापकों से किसी भी बच्चे को फेल नहीं करने को कहा है। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल से खुलने वाले स्कूलों में बच्चों को नई कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें