फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर लू का कहर, घरों में दुबके रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फ ोटो 00
विज्ञापन

दिनभर लू का कहर, घरों में दुबके रहे लोग
पंखे व कूलर की हवा से राहत नहीं, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गुरुवार को दिनभर लू का कहर जारी रहा। पंखे व कूलर की सवा से राहत नहीं थी। तल्ख धूप बदन झुलसा रही थी। न घर में सुकून था न बाहर। शहर से गांव तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से ही सूर्य की किरणे बदन झुलसाने लगीं। सुबह 7 बजे से ही गर्मी का कहर शुरू हो गया। सुबह 9 बजे के बाद धूप बर्दाश्त नहीं हो रही थी। इस बीच पश्चिमी हवाएं भी रफ्तार भरने लगीं। सुबह 10 बजे के बाद पश्चिमी हवाएं लू में तब्दील हो गईं। इससे घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा था। दोपहर 12 बजे के बाद शहर के अंबेडकर चौराहा, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, बाबागंज, भंगवाचुंगी, स्टेशन रोड, रोडवेज बसअड्डा सहित प्रमुख स्थानों पर सन्नाटा पसर गया। लोग घरों में दुबके रहे।गर्मी इतनी प्रचंड थी कि न तो पंखे काम कर रहे थे और न ही कूलर। घरों में रहना मुश्किल हो रहा था, बाहर लू का कहर भी जारी रहा। लोग पसीने से बेहाल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें