फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार बदमाशों ने सेल्समैन को अगवा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने सेल्समैन को अगवा कर पीटा
विज्ञापन

लूट के इरादे से दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम
लालगंज (ब्यूरो)। लूट के इरादे से कार सवार बदमाशों ने सेल्समैन को अगवा कर लिया। पिटाई करने के बाद उसे फेंककर भाग निकले।
कोतवाली के पूरे वंशी निवासी नौशाद आलम नगर के व्यापारी अजय कौशल के यहां सेल्समैन का काम करता है। मंगलवार को दोपहर वह पिकअप से सामान लादकर रानीगंज कैथौला इलाके की ओर जा रहा था। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मेढ़ावां के पास बदमाशों ने पिकअप को ओवरटेक कर तमंचे के बल पर सेल्समैन को अपनी गाड़ी पर लाद लिया। रास्ते में उसकी जमकर पिटाई करने के बाद बदमाश उसे रानीगंज कैथौला बाजार के समीप फेंककर भाग निकले। सेल्समैन के साथ दिन दहाड़े हुई वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पिकअप चालक की सूचना पर डायल 100 की टीम सेल्समैन को बरामद कर कोतवाली ले आई। घटना की जानकारी पर कई व्यापारी पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आशंका है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से सेल्समैन को अगवा किया था। नकदी नहीं मिलने पर उसकी पिटाई कर नीचे फेंक दिया। व्यवसायी अजय कौशल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रंजिश में महिला की पिटाई
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के आनंद कुमार कोरी की पत्नी आरती देवी का आरोप है कि मंगलवार को गांव के ही अमित कोरी व अंकित ने रंजिश के चलते घर में घुसकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। आरोपियों ने गृहस्थी के सामनों को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक जख्मी
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के रहिमाकुली के समीप सोमवार की रात लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। आमने-सामने हुई भिड़ंत में चालक छोटूलाल मीणा (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल चालक को लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया है।

चोरों ने लाखों का सामान किया पार
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली के सगरा सुंदरपुर बेलखरियन निवासी संगम लाल शर्मा के घर में सोमवार की रात चोर छत के रास्ते घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे बाक्स का ताला तोड़कर महिलाओं के लाखों के जेवर समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों को कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने लालगंज कोतवाली के अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी है।


000000000000000000000000
अवैध कटान से कलापुर रिजर्व जंगल झाड़ियों के तब्दील
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। क्षेत्र के कलापुर का रिजर्व जंगल अवैध कटान के चलते झाड़ियों में तब्दील होता जा रहा है। पेड़ों की नीलामी हुए बिना ही यहां से सैकड़ों पेड़ विभागीय मिलीभगत से बेचे जा चुके हैं। लालगंज मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित कलापुर रिजर्व जंगल कई बीघे में फैला है। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब यह विशाल जंगल खत्म होने के कगार पर पहुंच चुका है। कुछ वर्षोे पहले यहां बेशकीमती पेड़ खड़े थे, लेकिन अब यहां पर उनका नामोनिशान तक नहीं बचा। स्थानीय लोगों के मुताबिक विभागीय मिलीभगत के चलते जंगल से सैकड़ों पेड़ों की कालाबाजारी हो चुकी है। इससे सरकार को लाखों रूपए का नुकसान हो चुका है। वनों की देखरेख के लिए हर वर्ष वन विभाग पेड़ों को लगवाता है, लेकिन यहां लगाए गए पेड़ों को कुछ भी अता पता नहीं है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि रिजर्व जंगल की जगह सिर्फ झाडिय़ां ही बची है।
विज्ञापन


विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य
लालगंज(ब्यूरो)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी मंगलवार को रामपुर खास के एक दिवसीय दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। तिवारी मनऊ का पुरवा में रामशब्द तिवारी के संयोजन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इसके बाद वह मेढ़ावा गांव में कांग्रेस नेता सूबेदार सिंह चौहान के आवास पर आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ददन सिंह, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, रमाशंकर तिवारी, पप्पू तिवारी, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह, शैलू सिंह, छोटेलाल सरोज, मुरलीधर तिवारी, प्रीतेंद्र ओझा, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें