फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक में आवासों की जांच करने पहुंचे सीडीओ 18-19-07

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर (ब्यूरो)। सांगीपुर ब्लाक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में अपात्र लोगों को आवास का आवंटन किए जाने की शिकायत पर सोमवार को सीडीओ ने ब्लाक में कर्मचारियों एवं अधिकारियों की क्लास ली। सीडीओ ने कहा कि जांच मे दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को सीडीओ राजकमल यादव ने ब्लाक सभागार में सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, एडीओ एवं बीडीओ की मौजूदगी में समीक्षा की। उनका कहना था कि सांगीपुर ब्लाक से प्रधानमंत्री आवास योजना की ज्यादा शिकायतें हैं। विकासहीन विकास खंडों में सांगीपुर ब्लाक पहले स्थान पर है। अधिक शिकायत होने के नाते शासन की नजर इस ब्लाक पर है। बताया कि सभी 75 ग्राम पंचायतों में आवंटित आवासों की जांच टीम द्वारा कराई जा रही है। बीडीओ ने बताया गया कि वर्ष 2016-17 में 1555 आवासों का लक्ष्य था। जिसमें 1542 आवासों की पहली किस्त दी चुकी है। 856 आवासों की दूसरी किस्त गई है। 13 लभार्थियों का खाता गलत होने के कारण किस्त रुकी हुई है।

वर्ष 2017-18 में 1545 आवासों का लक्ष्य है जिसमें 1532 लाभार्थियों को प्रथम किस्त भेजी जा चुकी है। 92 लोगों की दूसरी किस्त भेजी गई है। सीडीओं ने सांगीपुर ब्लाक के रांकी, नरवल, मुस्तफाबाद, दलापट्टी, उमरार, खानीपुर, शाहबरी जैसे गांव का नाम लिया जहां से आवास की ज्यादा शिकायतें हैं। सीडीओ का कहना था कि डीएम ने दो माह पहले कुछ कर्मचारियों का स्थानांतरण किया था, पर अभी तक कर्मचारियों ने स्थानांतरित ब्लाकों में चार्ज नहीं दिया। ऐसे कर्मचारियों को सुधरने की चेतावनी देते हुए कहा कि हर हाल में शासन की मंशा के अनुरूप काम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें