फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 72 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 72 हजार
दिल्ली में हुआ था इंटरव्यू, न नौकरी मिली न ही आया लेटर
तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, छानबीन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 72 हजार 5 सौ रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत मिलने पर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मानधाता थाना क्षेत्र के सरायसुजान निवासी अरुण शर्मा को आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के लिए एक परिचित युवक से बातचीत हुई। उसने दिल्ली में रहने वाले अपने करीबी से बात करा दी। करीब दो माहन पहले खुद को आस्ट्रेलिया एंबेसी में काम करने वाले सुमित ने अरुण से संपर्क किया। बातचीत के बाद उसके दो साथी वसाल व अमन ने अरुण से बातचीत करते हुए भरोसा दिलाया कि उसे आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाएंगे। इसके एवज में अरुण से 72 हजार पांच सौ रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद भी वीजा नहीं मिला। अरुण लगातार उनसे संपर्क करता रहा लेकिन उनसे बात नहीं हो पाती थी। अब तो रुपये लेने वालों का मोबाइल नंबर ही बंद हो गया है। परेशान होकर अरुण ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी सुमित, वसाल व अमन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। नगर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में विवेचक को लगाया गया है।
विज्ञापन


फोटो-
रुपये चुराने आए बदमाश चुरा ले गए कैमरा
स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ा, काट दी सायरन की केबिल
साहबगंज ग्रामीण बैंक की शाखा में चोरों ने लगाई सेंध
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रुपये चुराने बैंक में घुसे बदमाशों को कैमरे से ही संतोष करना पड़ा। गनीमत यह रही कि बैंक के स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने के बाद भी तिजोरी का ताला बदमाश नहीं तोड़ सके। जिससे रुपये चोरी करने में बदमाश नाकाम रहे। जाते समय बदमाश दो कैमरे उठा ले गए। शिकायत के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लालगंज कोतवाली के साहबगंज बाजार में ग्रामीण बैंक की शाखा स्थित है। शुक्रवार की रात चोर बैंक में पीछे के रास्ते से सेंध लगाकर घुसने में कामयाब हो गए। चोर बैंक के भीतर घुसते ही सभी सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले और सायरन की केबिल काट डाली। चोर स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने में लगे रहे। काफी प्रयास के बाद दो ताला तोड़ने में कामयाब बदमाशों ने तिजोरी का लाक तोड़ने लगे लेकिन चोर नाकामी हाथ लगी। उजाला होता देख चोर वहां से निकल भागे। बैंक से दो सीसीटीवी कैमरा उठा ले गए। शनिवार को बैंक में सेंधमारी की जानकारी मिली तो बैंक मैनेजर शैलेंद्र सरोज व कर्मचारी भागकर पहुंचे। भीतर जायजा लेने पर सामान बिखरा मिला और स्ट्रांग रूम का ताला भी टूटा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद बदमाशों की तलाश करने लगी। लालगंज कोतवाल ने बताया कि संदिग्ध लोगों की धरपकड़ हो रही है।
इनसेट------
एक बजे बंद हो गया कैमरा
शनिवार की रात साहबगंज स्थित ग्रामीण बैंक में चोरों ने धावा बोला। बैंक में प्रवेश करते ही चोरों ने सबसे पहले कैमरे को तोड़ दिया। रात एक बजे तक की रिकार्डिंग कैमरे में है। इसके बाद की रिकार्डिंग कैमरे में कैद नहीं हो सकी। घटना अंजाम देने वाले बदमाशों की गतिविधियां कैमरे की जद में आने से पहले उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
इनसेट------
बैंक की पहले कर चुके थे रेकी
बैंक में चोरी करने घुसे बदमाश पहले रेकी कर चुके हैं। तभी तो बदमाशों को बैंक के भीतर लगे कैमरे की जानकारी थी। ऐसे में बदमाशों ने बैंक के पीछे लगी खिड़की के नीचे सेंध लगाया। बैंक में घुसते ही कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया ताकि उनकी कारगुजारी कैमरे में कैद न हो सके।
000
युवती से छेड़छाड़ करने वाले पर केस
प्रतापगढ़। युवती से छेड़छाड़ करने वाले पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली युवती को घर से बाहर निकलने के दौरान गांव ही कुश छेड़ता था। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने कुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मनचले की हरकत से छात्रा का जीना हुआ मुश्किल
मोबाइल पर लगातार दे रहा धमकी, सहमा परिवार
अश्लील तस्वीर है भेजता, 1090 से भी नहीं मिली मदद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शोहदे की हरकत से छात्रा का जीना मुहाल हो गया है। मोबाइल पर लगातार अश्लील मैसेज और धमकी से परिवार सहमा हुआ है। छात्रा ने मदद के लिए 1090 पर फोन किया लेकिन मदद नहीं मिल सकी। मामले की शिकायत लेकर पीड़िता के पिता चौकी से लेकर कोतवाली का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के चिलबिला चौकी क्षेत्र की रहने वाली युवती घर के करीब स्थित एक डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। पंद्रह दिनों से उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से काल आती है। काल रिसीव करने के दौरान फोन करने वाला उससे अश्लील बातें करने लगा। फोन काटने पर धमकी देता। हद तो अब हो गई, जब व्हाट्सएप पर अश्लील तस्वीर पर भेजनी शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने उससे बातचीत के दौरान मना भी किया लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। छात्रा ने मदद के लिए महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी संपर्क किया लेकिन कोई सहायता नहीं मिल सकी। आजिज आकर शनिवार को पीड़ित छात्रा के माता पिता मदद के लिए पहले पुलिस चौकी चिलबिला पहुंचे। वहां कोई नहीं मिला तो कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंचकर मदद मांगी। नगर कोतवाल ने बताया कि शिकायत उनके संज्ञान में नही है। हो सकता है कार्यालय में प्रार्थना पत्र दी हो। वह खुद मामले को दिखवाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें