फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी-घोड़े संग पालकी पर निकले सांईबाबा 18-58-37

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। श्री साईं नारायण संस्थान द्वारा तीन दिवसीय साईं महोत्सव का आगाज शनिवार को पालकी शोभायात्रा से हुआ। गाजे-बाजे, घोडे, हाथी, रथ, बग्घी, लिल्ली घोड़ी से सजी पालकी ने शोभायात्रा के साथ शहर में भ्रमणकर गुरु महिमा का संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल भक्तगण आस्था और भक्ति से लबरेज होकर जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन


तीन दिवसीय साईं महोत्सव के पहले दिन शनिवार को बलीपुर स्थित स्राइ मंदिर पर सुबह से ही पालकी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर भक्तगण तल्लीन दिखे। साईं बाबा की प्रतिमा व उनकी पालकी को सजाने के लिए लोगों ने विशेष तैयारी की थी। बच्चे, बूढे़, युवा सभी साईं बाबा की पालकी में फूल, मालाओं के साथ सजावटी समाग्रियां हाथों में लिए जुटे रहे। दोपहर बाद सज-धज कर साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा के लिए तैयार हो गई। कतार में गाजे-बाजे के साथ हाथी, रथ, बग्घी, लिल्ली घोड़ी का आकर्षण देखते ही बन रहा था। संरक्षक पं. हृदय नारायण व शांति मिश्रा ने साईं बाबा का विधि विधान से पूजन व आरती कर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया तो जयकारों की गूंज शुरू हो गई। शोभायात्रा ट्रेजरी चौराहा, अंबेडकर चौराहा, कचहरी रोड, श्रीराम चौराहा से चौक बाजार होते हुए बलीपुर मंदिर पहुंची। भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पालकी में बिराजे सांई बाबा की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा का संयोजन करते हुए अध्यक्ष शैलेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर होने वाले इस आयोजन में भक्त व शिष्य अपने गुरु के प्रति अपने अनुराग को प्रकट कर आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर विनोद सिंह, संतोष त्रिपाठी, विजय शुक्ल, सत्येन्द्रनाथ, शिवेन्द्रनाथ, गौरव माखिजा, हरि खंडेलवाल श्रीकिशोर अग्रवाल, समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, अमित सिंह, अविनाश शर्मा, संजय खंडेलवाल, संतोष नारायण मिश्र, आदि मौजूद रहे।

पालकी को कंधा देने को लगी रही होड़
श्री साईंनाथ महोत्सव को लेकर शहर में भ्रमण को निकली पालकी शोभायात्रा में शामिल भक्तों की आस्था देखते ही बन रही थी। बाबा के प्रति आस्थावान भक्तों में पालकी को कंधा देने की होड़ मची रही। डीजे में बज रहे भक्तिगीतों में रमे भक्तों की जयकार से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पूजन आज
सांई महोत्सव के दूसरे दिन बलीपुर साईं मंदिर में 9 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन एव आरती का कार्यक्रम शुरू हेागा। यह जानकारी संस्थान के अध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें