फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दो दिन में डेंगू के लक्षण वाले 18 नए मरीज मिले, अब तक 180 बीमार

Thu, 19 Oct 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज सहित तहसीलों के स्वास्थ्य केंद्रों पर इंतजाम नाकाफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मौसम में बदलाव की वजह से एक बार फिर डेंगू का डंक लोगों को बीमार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में 18 नए मरीज सामने आए हैं। पांच गंभीर मरीजों को प्रयागराज के एसआरएन के लिए रेफर किया गया। 13 मरीजों का उपचार प्रमुख सीएचसी तथा मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में चल रहा है। सितंबर से अब तक कुल 180 मरीज डेंगू से बीमार हुए। हालांकि उपचार के बाद तेजी से सुधार भी है।
लालगंज, कुंडा, शहर, पट्टी इलाकों के आसपास रहने वाले बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच में दो दिन के भीतर डेंगू के लक्षण वाले 18 नए मरीज सामने आए। सीएचसी की ओर से गठित टीम गांव की दुकानों से पूछताछ कर लौट रही है। जिला मलेरिया अधिकारी रवि कुमार ने बताया, डेंगू के लक्षण वाले नए मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी से लेकर मेडिकल कॉलेज तक जांच किट के साथ ही पर्याप्त दवाएं दी गई हैं। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि मरीजों के घर जांच करने अथवा दवाओं का छिड़काव समय पर न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें