फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में 2616 बूथों पर होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में 2616 बूथों पर होगा मतदान
विज्ञापन

दो साल में बढ़ गए जिले में 54 नए बूथ, पूरे जनपद को 174 सेक्टर में बांटा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में दो साल के अंदर 54 नए बूथों की स्थापना की गई है। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की परेशानियों को देखते हुए अफसरों ने नए बूथों की मंजूरी प्रदान की है। पूरे जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 174 सेक्टर में बांटा गया है।
लोकसभा चुनाव की तिथियां भले ही घोषित नहीं हुई है, मगर चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रुप देने में लगा हुआ है। मतदान करने में किसी व्यक्ति को कोई असुविधा न हो, इसलिए लोकसभा चुनाव में 54 मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ा दी गई है। हालांकि पट्टी विधानसभा में छह मतदान स्थलों की संख्या घटा दी गई है। दो वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में मतदेय स्थलों की संख्या 2562 थी, जो इस वर्ष बढक़र 2616 हो गई है। कुंडा विधानसभा में सबसे अधिक मतदेय स्थलों में वृद्धि की गई है। विधानसभा चुनाव में मतदेय स्थल 361 थे, जो लोकसभा चुनाव में बढ़कर 376 पर पहुंच गए हैं। इस प्रकार 15 मतदेय स्थलों को बढ़ाया गया है, जबकि बाबागंज और रानीगंज में 11-11 मतदेय स्थलों को बढ़ाया गया है। जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सेक्टरों की संख्या बढ़ा दी गई है। विधानसभा चुनाव में 169 सेक्टर थे, जो इस वर्ष के चुनाव में बढ़ाकर 174 कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-------
विधानसभा विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के
के मतदेय स्थल मतदेय स्थल
रामपुरखास 330 339
बाबागंज 337 348
कुंडा 361 376
विश्वनाथगंज 424 430
प्रतापगढ़ 360 368
पट्टी 403 397
रानीगंज 347 358
आज विकास भवन में होगी बैठक
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। डीएम मार्कंडेय शाही ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकास भवन में तीन बजे बैठक बुलाई है। बैठक में सभी अफसरों के मौजूद रहने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें