8436 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
हाईस्कूल संस्कृत में 5120 व इंटर जीवविज्ञान में 3216 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
सचल दल को नहीं मिले एक भी नकलची, परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करती रही टीम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गुरुवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल संस्कृत व इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। संस्कृत में 5120 व इंटर जीव विज्ञान में 3216 परीक्षार्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों का भ्रमण को निकली टीम को एक भी नकलची नहीं मिले।
गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृ त व इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा थी। हाईस्कूल संस्कृत में 33384 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। बालक 15118 व 18266 बालिकाएं थीं। परीक्षा में 33384 परीक्षार्थियों के सापेक्ष कुल 28264 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें कुल बालक 12548 व 16016 बालिकाएं उपस्थित रहीं। परीक्षा से 5120 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा में 20301 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में कुल 17085 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। कुल 3216 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान डीआईओएस एसपी यादव के निर्देशन में टीमों ने परीक्षा केंद्रों की पड़ताल की।