फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीची इंटर कालेज में नहीं खुला सीसीटीवी कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्टेटिक मजिस्ट्रेट के गायब मिलने पर डीएम ने थमाया नोटिस
खीची इंटर कालेज में नहीं खुला सीसीटीवी कैमरा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डीएम शंभु कुमार ने दूसरे दिन बोर्ड परीक्षा के औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले स्टेटिक मजिस्ट्रेट संदीप श्री वास्तव को नोटिस थमाते हुए डीआईओएस से नियमित रूप से जांच करने को कहा है। कालेज में सीसीटीवी कैमरा तो लगा हुआ है, मगर जब डीएम ने रिकार्डिंग खोलकर दिखाने को कहा तो केंद्र व्यवस्थापक ने जानकारी नहीं होने की बात कहकर टाल दिया। इससे नाराज डीएम ने नोटिस जारी किया है।
शुक्रवार को डीएम ने लक्ष्मणपुर स्थित महावीर सिंह इंटर कालेज खीची पूरे गिरिवर का औचक निरीक्षण किया। संस्कृत और उर्दू की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के कक्ष में ड्यूटी कर रही शिक्षिका गुड़िया का परिचय पत्र गले में नहीं होने पर फटकार लगाई और अमरनाथ यादव के पास परिचय पत्र नहीं होने पर चेताया। केंद्र व्यवस्थापक रामेंद्र प्रताप सिंह से सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग दिखाने को कहा, मगर रिकार्डिंग नहीं चलने पर फटकार लगाई और केंद्र व्यस्थापक को नोटिस थमाकर स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन


एक माह में बिल निरस्त करने का आदेश
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला उपभोक्ता सरंक्षण फोरम के वरिष्ठ सदस्य तौफीक अहमद और संध्या देवी ने सदर इलाके के भदोही निवासी सुरेश प्रताप सिंह आदि के वाद का निस्तारण करते हुए बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को तीस दिन के अंदर बिल निरस्त करने और पांच हजार रुपये क्षतिपूर्ति और तीन हजार रुपये वाद व्यय का भुगतान करने को कहा है।

आवास प्लस एप पर कराएं रजिस्ट्रेशन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले के उन लोगों को भी अब आवास मिलेगा, जिनका नाम आवास की प्रतीक्षा सूची में नहीं है। पीडी दयाराम यादव ने जिले के उन लोगों से आह्वान किया है, जिनका नाम वर्ष 2011 की सामाजिक आर्थिक गणना में छूटा था। उन्होंने बताया कि दस दिन के लिए भारत सरकार ने वेबसाइट खोल दी गई है। गांव के लोग ग्राम पंचायत अधिकारी से संपर्क कर अविलंब अपना नाम डलवा लें।

डीएम और एसपी के साथ वकीलों की हुई बैठक
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। डीएम शंभु कुमार, एसपी एस आनंद के साथ शुक्रवार को वकीलो की हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वकीलों ने कचहरी में पार्किंग की व्यवस्था करने, राजस्व अभिलेखों की नकल नहीं मिलने पर नाराजगी प्रकट की है। वकीलों ने कलेक्ट्रेट में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है। बैठक में प्रमुख रूप से जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लीलाधर दुबे, महामंत्री शेष बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई संचारी रोग की जानकारी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सीडीपीओ सदर कार्यालय में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संचारी रोग की जानकारी दी गई। सीडीपीओ नवीन चंद्र यादव ने बच्चों को संचारी रोग से बचाव के तौर तरीके बताएं। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें