फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फरवरी से लखनऊ में मानदेय के लिए गरजेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सात फरवरी सेे लखनऊ में मानदेय के लिए गरजेंगी महिलाएं
विज्ञापन

प्रतापगढ़। मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की मांग को लेकर दूसरे दिन धरने पर बैठने वालीं महिला कार्यकर्ता अब सात फरवरी से लखनऊ के इंदिरा भवन पर धरना प्रदर्शन करेंगी। विकास भवन में अपनी एकता दिखाने वाली महिला कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जब तक मानदेय बढ़ोतरी नहीं होती है, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

विकास भवन में मंगलवार को आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में महिलाओं ने आरोप लगाया कि योगी सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन, वार्ता के बाद भी मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई। जिलाध्यक्ष शीला त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं अपने हक की मांग को लेकर पीछे हटने वाली नहीं हैं। सात से 11 फरवरी तक इंदिरा भवन में क्रमिक अनशन होगा। इस मौके पर सुषमा कुरील, सरला पाल, संगीता, रेशमा, सुशीला, अमरावती, रीना, आशा, उर्मिला, साधना, सुमन, तारा प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें