फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अखंडता के लिए सदैव याद किए जाएंगे राजीव गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर लालगंज में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। सोमवार को नगर के इंदिरा चौक पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने स्व. राजीव गांधी के चित्र माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए राजीव गांधी ने अपने जीवन का बलिदान कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न शुक्ल व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। संयोजन युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सुधीर तिवारी व चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया। इस मौके पर पप्पू तिवारी, छोटेलाल सरोज, राजू पांडेय, दयाराम वर्मा, सुधाकर पांडेय, डा. वीरेंद्र मिश्र, दिनकर पांडेय, मुरलीधर तिवारी, संजय सिंह, सिंटू मिश्र, रामू मिश्र, सुनील पांडेय, पप्पू जायसवाल, प्रीतेंद्र ओझा, गबलू जायसवाल, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में तहसील परिसर, नेहरू युवा केंद्र व विधायक मोना के कैंप कार्यालय पर भी स्व. राजीव गंाधी की पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें