फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम की फटकार पर आरोपी ठेकेदार की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे रायजू में पेयजल टंकी के निर्माण में गबन के फरार आरोपी ठेकेदार की अब तक गिरफ्तारी न होने पर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी। जिसके बाद फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। संभावित स्थलों पर रात भर पुलिस की कार्रवाई चलती रही।
विज्ञापन

सदर विकासखंड के पूरे रायजे में पेयजल टंकी के निर्माण में 15 लाख के गबन के मामले में एक्सईएन जलनिगम ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गबन के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश सुनाया था। शनिवार को जिले में विधायक रानीगंज धीरज ओझा के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने भी यह मामला उठा। जिसके बाद डिप्टी सीएम ने पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। सूत्रों की मानें तो डिप्टी सीएम ने पुलिस अधिकारियों की क्लास भी लगाई। नतीजा यह निकला कि सीओ सिटी रमेशचंद्र की अगुवाई में शनिवार की रात फरार ठेकेदार देशराज सिंह के आवास शुकुलपुर व अंतू क्षेत्र स्थित मकान पर पुलिस ने छापेमारी की। संभावित स्थानों पर भी पुलिस पहुंची, लेकिन बात नहीं बनी। अभी भी ठेकेदार घर छोड़कर फरार हैं। सीओ सिटी रमेशचंद्र ने बताया कि जल्द ही उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें