स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को महिला अस्पताल, रानीगंज, कुंडा, पट्टी, लालगंज सहित कुल 56 केंद्रों पर 12 से 14 वर्ष की आयु के 33, 15 से 17 वर्ष की आयु के 31 व 6548 महिला एंव पुरुषों को बूस्टर डोज लगाई।
स्वास्थ्य विभाग की जांच में शुक्रवार कोरोना के सत्रह नए मरीज सामने आए। टीम ने जिले में कुल 1381 लोगों का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर चालीस पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सभी का होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके संपर्क में आने वाले लोगों के भी नमूने लेकर जांच के लिए भेज रही है।
विज्ञापन
56 केंद्रों पर 6612 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को महिला अस्पताल, रानीगंज, कुंडा, पट्टी, लालगंज सहित कुल 56 केंद्रों पर 12 से 14 वर्ष की आयु के 33, 15 से 17 वर्ष की आयु के 31 व 6548 महिला एंव पुरुषों को बूस्टर डोज लगाई। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम बूस्टर डोज लगवाने के लिए जागरूक कर रही है।