फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में मिले 17 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को चौबीस घंटे के भीतर 17 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। कुंडा एसडीएम भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। लालगंज में सात साल की बच्ची संक्रमित मिली है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3993 पहुंच गई है। दो दिनों के बाद रविवार को फिर कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई है। कुल 17 नए मरीज मिले। एसडीएम कुंडा जलराजन चौधरी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें उनके सरकारी आवास पर आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

लालगंज में हुई जांच के दौरान सात साल की एक बच्ची भी वायरस की चपेट में मिली। वह सगरा के पहाड़पुर गांव की रहने वाली है। इसी तरह शीतलमऊ की दो महिलाएं संक्रमित मिलीं। लालगंज के अमांवा गांव का युवक भी कोरोना की चपेट में आ गया है। शहर में पांच केस मिले हैं। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कोरोना की रफ्तार थमी है। मौतों का सिलसिला रुका है। लोगों को बराबर सतर्क किया जा रहा है। मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए ही कोरोना से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें