फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह दिन से क्वारंटीन 165 लोग भेजे गए घर

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
सोलह दिन से क्वारंटीन 165शहर के संत अंथोनी इंटरकालेज में 16 दिन से क्वारंटीन 165 लोगों को सोमवार की सुबह घर जाने के लिए छोड़ दिया गया। सरकारी वाहनों की व्यवस्था होने के बाद भी क्वारंटीन लोग अपने निजी वाहनों से घरों के लिए रवाना हो गए। क्वारंटीन लोगों के घर जाने के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शहर के एकमात्र स्क्रीनिंग आश्रय स्थल संत अंथोनी इंटरकालेज में लखनऊ से रोडवेज से आने वाले 166 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। एक व्यक्ति के पिता की मौत होने कारण शुक्रवार को उसे घर भेज दिया गया था।
16 दिन से क्वारंटीन रहने वाले 165 लोगों को सोमवार को सुबह घर जाने के लिए छोड़ दिया गया। संत अंथोनी में अब किसी के क्वारंटीन नहीं होने से ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े बजे सभी क्वारंटीन लोगों को घर भेज दिया गया। सरकारी वाहन घर पहुंचाने के लिए उपलब्ध था, मगर सभी निजी वाहनों से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें