फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 26654 नलकूप किसानों पर 165 करोड़ बिजली का बिल बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 26654 नलकूप किसानों पर 165 करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है। बिल का भुगतान करने के बाद ही किसानों को एक अप्रैल से सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का लाभ मिल सकेगा। किसानों की सहूलियत के लिए विभाग ने बिल के ब्याज को माफ करने की घोषणा की है। एकमुश्त के साथ ही तीन किश्तों में बिल का भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन

एक अप्रैल 2023 से निजी नलकूप किसानों को किसानों को मुफ्त बिजली देने का आदेश शासन ने किया है। हालांकि किसानों का योजना का लाभ लेने के लिए मीटर लगवाना होगा। मीटर लगने से पहले 31 मार्च 2023 तक के बकाए बिल का भुगतान अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके लिए केवाईसी की कार्रवाई भी की जाएगी। बिजली कनेक्शन लेकर मीटर लगवाने किसान घरेलू उपयोग में केवल एक पंखा और एलईडी बल्ब ही प्रयोग कर सकेंगे। किसान बिजली कनेक्शन लेने के लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा जनसेवा केंद्र और बिजली कार्यालयों से भी कनेक्शन लेने के साथ बिजली बिल के ब्याज पर मिलने वाली छूट की जानकारी कर सकेंगे। पंजीकरण के समय मूल बकाए की 30 फीसदी धनराशि जमा करनी होगी। एकमुश्त बिल जमा करने पर ब्याज के लिए 100 फीसदी छूट मिलेगी। तीन मासिक किश्तों में जमा करने पर 90 और छह किश्तों पर 80 फीसदी की छूट दी जाएगी। योजना के तहत पंजीकरण 30 जून 2024 तक कराया जा सकता है।अधीक्षण अभियंता इं. सत्यपाल ने बताया कि नलकूप किसान 31 मार्च 2023 तक बकाया बिजली बिल का भुगतान कर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।
बिल में करा सकेंगे सुधार
यदि बिजली का बिल गलत आया है तो किसान विभाग की वेबसाइट यूपीपीसीएल डॉट ओरजी पर उपभोक्ता कार्नर से सेवा अनुरोध और उसके बाद बिल सुधार अनुरोध पर जाकर पंजीकरण कर बिल सुधार के लिए अनुरोध कर सकते हैं। अधिशासी अभियंता और एसडीओ कार्यालय के साथ जनसेवा केंद्रों पर भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें