कुंडा में आयोजित नेत्र शिविर में बोलते पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया।
- फोटो : PRATAPGARH
नेत्र शिविर में 163 नेत्र रोगियों का इलाज
राजाभैया यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में आयोजित प्रथम चरण के नेत्र शिविर का समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान सभी को दवाएं और चश्मा सहित अन्य वस्तुओं का वितरण किया गया।
कस्बे के बजरंग डिग्री कालेज में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति पूर्व मंत्री व विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने कहा कि जब से राजनीति में कदम रखा है तब से गरीबों की सेवा ही की जा रही है। आंखों की दोबारा रोशनी लोगों को जिंदगी जीने का सहारा बन जाती है। उन्होंने 163 लोगों को दवाएं, चश्मा व कंबल आदि देकर घर के लिए रवाना किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, ध्यानी सिंह, मनोज मिश्रा, सुभाष केसरवानी, इंदल सरोज, इंद्रदेव पटेल, नीरज सिंह, प्रमुख संतोष सिंह, बीएन सिंह, पंकज सिंह, अनुभव यादव आदि लोग मौजूद रहे।