फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जन बन दलाल ने लिखा बाहर की दवा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्जन बन दलाल ने लिखी बाहर की दवा, हंगामा
विज्ञापन

तीमारदारों ने पिटाई करने के लिए घेरा, मौका पाकर भाग निकला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल के दलाल खुद ही सर्जन बन गए हैं। मरीजों को कमीशन वाली बाहर की दवा लिख रहे हैं। इसको लेकर शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल के ओपीडी में तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। पिटाई करने के लिए दलालों को घेर लिया। मौका पाकर वह भाग निकला।
जिला अस्पताल के ओपीडी नंबर पांच और छह में डॉक्टर से पहले दलाल पहुंच जाते हैं। मरीजों का पर्चा लेकर दलाल पहले ओपीडी पंजीका में दर्ज करते हैं। इसके बाद खुद को डॉक्टर बताते हैं। कमीशन वाली बाहर की दवा लिखते हैं। शुक्रवार दोपहर स्टेशन रोड के रहने वाले एमआर राहुल का भाई सुरेश इलाज कराने के लिए ओपीडी में पहुंचा। सर्जन वाले कक्ष में एक दलाल बैठा था। दलाल ने एमआर के भाई को एक हजार रुपये की बाहर की दवा लिख दी। मरीज ने दवा खरीदने के बाद अपने भाई को जानकारी दी। इस पर कई लोग ओपीडी में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पीटने के लिए दलाल को घेर लिया, लेकिन वह मौका पाकर भाग निकला। इसकी शिकायत सीएमओ से की गई है। सीएमएस योगेन्द्र यति ने कहा कि शिकायत नहीं मिली है। चिकित्सकों को आदेश जारी कर दिया गया है कि यदि वह अपने बगल किसी को बैठाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दलाल दिखाई पड़े तो उन्हें गिरफ्तार करवाकर तत्काल जेल भेजवाया जाएगा।
विज्ञापन

सुनील अध्यक्ष रमेश बने रनिंग स्टाफ के सचिव
प्रतापगढ़। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक हाल में आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महामंत्री एमएन प्रसाद ने कहा कि लोको रनिंग स्टाफ के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। उसको तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उसके बाद भी शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। यह नहीं रुका और उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा। उन्होंने रनिंग अनाउंस की मांग जोरदार तरीके से उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगों की तरफ ध्यान देना होगा। इस मौके पर प्रतापगढ़ ब्रांच का गठन किया गया। जिसमें सुनील प्रजापति कार्यकारी शाखा अध्यक्ष, रमेश गुप्ता सचिव, संजय पांडे, आरएस नीरज उपाध्यक्ष, अनुपम यादव कोषाध्यक्ष, वीएस मिश्रा, गणेश महतो, सुबोध कुमार संगठन सचिव, मोहम्मद सलीम, आरके कोरी संयुक्त सचिव, निशांत विश्वकर्मा, राजेश्वर मौर्य और अंकित मीडिया प्रभारी, अच्छे लाल संरक्षक और केके वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर अनिल शुक्ला, शफीक अहमद, डीके पांडेय, स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र, श्रीकांत त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
आत्महत्या करने वाली युवती की हुई शिनाख्त
प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास ट्रेन से कटकर जान देने वाली महिला की पहचान हो गई है। बीते नौ अप्रैल की सुबह भवानीपुर गांव के सीमप उद्योग नगरी एक्सप्रेस के सामने हतसारा गांव निवासी दूधनाथ वर्मा ने की बेटी ललिता ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दी थी। पहचान न होने के कारण शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था। पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जहर खाने से हालत बिगड़ी
प्रतापगढ़। नगर के जोगापुर निवासी 18 वर्षीय जोखूलाल की बेटी कंचन व शुकुलपुर निवासी महबूब के बेटे अंजुम ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया । हालत बिगड़ने पर दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें