फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शील्ड व प्रशस्ति पत्र मिलने पर मेधावियों के खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो---
विज्ञापन

शील्ड व प्रशस्ति पत्र मिलने पर मेधावियों के खिले चेहरे
नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। क्षेत्र के अझारा स्थित पंडित नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम शुक्ल, प्रबंधक सुनीता मिश्रा व समाजसेवी प्रकाशचंद्र मिश्र ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
कक्षाओं में सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों के साथ रिटायर्ड मेजर जनरल डीएन सिंह व एकेडमिक कंट्रोलर रीमा मिश्रा ने प्रशस्ति प्रत्र व शील्ड प्रदान किया। स्कूल के होनहार ईला शुक्ला, अनंत जायसवाल, सौभाग्य सिंह, वैष्णवी पांडेय, दीपलक्ष्मी, रिद्धी मिश्रा, माही त्रिपाठी, सफदर खान, आशू मिश्रा, सूरज मिश्रा, संजना सिंह, अनुश्री सिंह, अंशिका सूर्यवंशी, सौम्य श्रीवास्तव, मनीष शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, अमन सिंह, शिप्रा द्विवेदी, शुभम वैश्य, अरज जायसवाल, अंकिता कौशल, आदर्श सिंह आदि को पुरस्कार मिला तो उनके चेहरे पर खुशियां छलक उठीं। शैक्षिक सत्र में शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों में अव्वल रमन हाउस के छात्रों का मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम शुक्ल ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही आज भारत का मान पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार विशाल मूर्ति मिश्र ने किया। प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी ने स्कूल की शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। श्रुति मिश्रा व प्रदीप शुक्ल संचालक रहे। इस मौके पर दीपक मिश्र, धर्मेंद्र मिश्र, श्यामशंकर मिश्र, एसके तिवारी, पूनम तिवारी, शीतांशु मिश्र, विवेक शुक्ल, संतोष शुक्ल, सरिता मिश्रा, गौरव द्विवेदी, अनीता द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, प्रदीप तिवारी, शैलेंद्र शुक्ल, संदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अपहरण कर किशोरी से सामूहिक दुराचार
लालगंज (ब्यूरो)। शौच के लिए निकली एक किशोरी का अपहरण करने के बाद दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पांच दिन बाद पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर घर पहुंची। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 25 मार्च की शाम एक किशोरी शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि इस दौरान दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने बंधक बनाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि पांच दिनों तक उसके साथ दरिंदगी की गई। 30 मार्च को किशोरी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। घर पहुंचकर उसने आपबीती सुनाई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घरवाले उसे कोतवाली ले गए। यहां पीड़िता की मां ने ढिंगवस मगई का पुरवा निवासी सोनू सरोज व कुदुरू को नामजद करते हुए तहरीर दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ रमेशचंद्र ने बताया कि मुकदमा पंजीकृृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सड़क हादसों में चार लोग घायल
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर हादसे में तीन राहगीर घायल हो गए। लालगंज कोतवाली के अगई मटियारा निवासी शुभम पांडेय (21) बाइक से कहीं जा रहा था। दूसरी ओर से सांगीपुर थाना क्षेत्र के ओरीपुर नौगीर का सुनील कुमार (30) अपने पिता तीर्थराज तिवारी (60) के साथ बाइक से रानीगंज कैथौला जा रहे थे। अगई गांव के समीप दोनों की बाइक में भिड़ंत हो गई। इससे तीनों घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से लालगंज सीएचसी लाया गया। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों पिता-पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं लालगंज के पंडऱी निवासी हेमंत (12) पुत्र प्रवीण खजुरी प्राथमिक विद्यालय के सामने खड़ा था। इसी बीच एक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें