कोहरा एक भी दिन नहीं पड़ा, निरस्त चल रहीं ट्रेनें
परेशान हो रहे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। इस बार ठंड के मौसम में कोहरा नहीं पड़ा। इसके बावजूद रेलवे बोर्ड ने प्रतापगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को दो माह के लिए निरस्त कर रखा है। इससे यात्रियों को जहां परेशान होना पड़ रहा है, वहीं रेलवे को भी लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
कड़ाके की ठंड में कोहरा पडना शुरू हो जाता है। इसके कारण ट्रेन चालक को सिग्नल नहीं दिखाई पड़ता है। इससे रेल हादसे का डर बना रहता है। इन समस्या को देखते हुए हर वर्ष रेलवे बोर्ड कई ट्रेनों को निरस्त कर देता है। इस बार भी ठंड शुरू होते ही लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर, प्रयाग-बरेली पैसेंजर, जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, लखनऊ-वाराणसी वीएल पैसेंजर, प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर समेत 11 ट्रेनों को 10 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया। इस बार सीजन में एक दिन भी कोहरा नहीं पड़ा। इसके बाद भी निरस्त ट्रेनों को रेलवे बोर्ड ने नहीं बहाल किया। इससे एक ओर यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर रेलवे का भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रेनों के निरस्त होने से प्रतापगढ़ से लखनऊ, बनारस, प्रयागराज, फैजाबाद जाने वाले यात्रियों को बस या फिर एक्सप्रेस ट्रेनों का सहारा लेना वर्जन----------
ट्रेनों का संचालन लखनऊ से होता है। रेलवे बोर्ड कंट्रोल को जो भी आदेश देता है उसी आधार पर ट्रेनों को चलाया जाता है। कोहरे के कारण निरस्त ट्रेनों को जल्द पटरी पर दौड़ाने के लिए आदेश आ गया है। दो-तीन ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगी हैं।
त्रिभुवन मिश्र, स्टेशन अधीक्षक।