फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए परीक्षा केंद्रों पर लगाए जाएंगे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़। जिले में बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए विभागीय अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। निर्धारित 210 परीक्षा केंद्रों में इस बार बनाए नए परीक्षा केंद्रों पर विभाग की पैनी नजर रहेगी। इन केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती रहेगी। जिससे नकल की संभावना पूरी तरह से खत्म हो सके।

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की शुरुआत सात फरवरी से होगी। 210 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार हाईस्कूल व इंटर मिलाकर कुल 1 लाख 34 हजार 534 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ वाइस रिकार्डर लगाने का निर्देश दिया है।

संवेदन व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर टीम की पैनी निगाह रहेगी। दो सुपर जोनल, पांच जोनल व 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है। 210 परीक्षा केंद्रों में इस बार 45 ऐसे कालेज हैं, जो पहली बार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विभाग की ओर से इस पर विशेष नजर रहेगी। यहां दो केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे। डीआईओएस डा. एसपी यादव ने बताया कि नए केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


15 फरवरी तक उठाएं सरचार्ज माफी योजना का लाभ
सरचार्ज माफी योजना की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्युत उपभोक्ता 15 फरवरी तक पंजीयन कराकर इसका लाभ उठा सकते हैं। वहीं गुरुवार को भगवाचुंगी कार्यालय पर बिल जमा करने को लेकर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। धक्कामुक्की के बीच उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा किया। सुबह लेकर शाम तक पांच बजे तक विद्युत उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए काउंटर पर डटे रहे। एक्सईएन रामसनेही ने बताया कि एक हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। तीन करोड़ से अधिक का बिल जमा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें