फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ बेड के अस्पताल की प्रगति धीमी होने पर जेई को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सौ बेड के अस्पताल की प्रगति धीमी होने पर जेई को फटकारा
डीएम ने जर्जर भवन को ध्वस्त करने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डीएम शंभु कुमार ने शनिवार को कैंप कार्यालय में राजकीय इंटर कालेज के बगल नवनिर्मित सौ बेड के अस्पताल के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। टाइल्स और वायरिंग नहीं होने पर अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए अविलंब तैयार करने को कहा है। महिला अस्पताल के बगल जर्जर भवन को ध्वस्त करने का निर्देश दिया।
शनिवार को कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान कमरों में टाइल्स लगाने का कार्य, विद्युत सप्लाई व्यवस्था, वायरिंग एवं पेंटिंग आदि के कार्यों की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी प्रकट की। आवास विकास परिषद के अवर अभियंता विद्युत धीरेंद्रचंद्र से कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने नवनिर्मित सौ बेड अस्पताल से जिला महिला अस्पताल के रास्ते में पडने वाली जर्जर बिल्डिंग को ध्वस्तीकरण के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित सौ बेड के अस्पताल में जो भी कार्य अब तक अपूर्ण हैं, उन्हें अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. रीता दूबे, आवास विकास परिषद के एई अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो साल से लंबित 56 दावों के निस्तारण को 30 जनवरी तक मौका
बीमा कंपनी ने ठुकराया 189 दावा, 355 चालू वर्ष के हैं लंबित
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत वर्ष 2016 से लंबित 56 दावों के निस्तारण के लिए 30 जनवरी तक का मौका दिया गया है। बीमा कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष के 355 मामलों को अभी तक निस्तारित नहीं करने पर एडीएम ने नाराजगी प्रकट की है।
विज्ञापन

डीएम कैंप कार्यालय में शनिवार की शाम मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की समीक्षा बैठक हुई। बीमा कंपनी के कुल प्रेषित दावों की संख्या 847 है, जिनमें से बीमा कंपनी ने 303 दावों को स्वीकृत किया गया है तथा 189 दावों को अस्वीकृत किया गया है। बीमा कंपनी स्तर पर 355 दावे लंबित हैं। सहायक निदेशक बचत विजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 के 56 दावों का निस्तारण अभी तक नहीं किया गया है। एडीएम ने 30 जनवरी तक निस्तारण करने का मौका दिया है। मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं कैशलेश इलाज से संबंधित सूची प्रस्तुत न करने पर बीमा कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाई। बैठक में सहायक निदेशक बचत विजय कुमार, यूनाइटेड कम्पनी के प्रबंधक रवि प्रकाश, भास्कर शक्ला, अतुल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें