फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दुकानों के सामने रखनी होगी डस्टबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर में फैल रही गंदगी पर काबू पाने के लिए नगर पालिका ने एक नया आदेश जारी कर दिया है। नगर पालिका क्षेत्र के समस्त दुकानदारों को अब अपनी दुकान के सामने डस्टबिन रखनी होगी। ताकि कोई भी वहां आने-जाने वाला जरूरत के मुताबिक निष्प्रयोज्य सामान फेंक सके। ऐसा न करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


बीमारी मिटाने, शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका ने नई कवायद शुरू की है। समस्त दुकानदारों को एक-एक डस्टबिन वितरण करने की तैयारी कर रही है। प्रत्येक गली में एक बड़ा लोहे का डस्टबिन रखा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक दो दुकानों के बीच में एक प्लास्टिक का डस्टबिन रखवाने की तैयारी कर रही है। जिससे दुकानों से खाद्य पदार्थ या फिर अन्य समान खरीदने के बाद ग्राहक या फिर दुकान संचालक और उनके कर्मचारी निष्प्रयोज्य सामान को खुले में सडक़ पर न फेंक सकें। उसे तत्काल डस्टबिन में डाल दें। इससे शहर एक ओर जहां साफ दिखाई पड़ेगा वहीं बीमारियां भी दूर भागेंगी। डस्टबिन न रखने वाले या फिर सडक़ पर निष्प्रयोज्य सामान फेंकने वाले लोगों से जुर्माना वसूलने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें