फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकुलाही नदी पर बनेगा पुल : गोपालजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज। बाबागंज विकास खंड के रायकाशीपुर गांव में समस्याओं के निस्तारण के लिए एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणो की समस्याओं पेयजल, बिजली, पेंशन, राशनकार्ड, आवास आदि समस्याओं को सुनते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अविलंब निस्तारण के लिए निर्देशित किया। ग्रामीणों ने बकुलाही नदी पर एक पुल की मांग की तो उन्होंने जल्द ही पुल बनवाने का वादा किया। वहीं ग्रामीणो ने सरकारी राशन की दुकान पर मिट्टी का तेल कम मिलने की शिकायत की। इस पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि खा गए चीनी, पी गए तेल, ये देखो मोदी का खेल। उन्होंने कहा कि इस सरकार में गरीबों को कितनी राहत मिल रही है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणो की पेंशन की शिकायत पर उन्होंने मौके पर मौजूद एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह और एडीओ समाज कल्याण रामअंजोर पांडेय को गांव में कैंप लगाकर पेंशन फार्म आनलाइन कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष डा. केएन ओझा, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, प्रमुख पंकज सिंह, प्रधान विनोद कुमार, बीडीसी रोहित सिंह, रमेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें