फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की जेब पर डाका डाल रहे प्राइवेट टिकट घर संचालक 19-06-59

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर में खुले प्राइवेट टिकट घर संचालक निर्धारित दर से अधिक वसूल रहे हैं। एक टिकट के लिए 15 से 20 रुपये अतिरिक्त चार्ज किया जा रहा है। जबकि नियमानुसार पांच रुपये तक ही अतिरिक्त चार्ज ले सकते हैं।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए रेल विभाग ने जनरल टिकट के लिए शहर में दो प्राइवेट काउंटर ख्रोले। रेलवे का निर्देश है कि एक टिकट पर अधिकतम पांच रुपये तक अतिरिक्त चार्ज किया जा सकता है, लेकिन टिकट बनाने वाले संचालक यात्रियों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। टिकट बनाते समय यात्रियों से नजदीक के टिकट पर 15 तो दूर के टिकट पर 20 रुपये तक चार्ज किए जा रहे हैं। इससे यात्री परेशान होते हैं। रेलवे टिकट घर में अधिक भीड़ होने के कारण यात्री निजी काउंटर की ओर भागने लगते हैं। बताया जाता है कि प्राइवेट टिकट घर संचालक से मिला होने के कारण रेलवे का टिकट बनाने वाले लिपिक एक जनरल टिकट बनाने में दस से पंद्रह मिनट का समय लेते हैं। इससे यात्रियों को ट्रेन छूटने की आशंका रहती है। मजबूरन लोगों को प्राइवेट टिकट घर जाना पड़ता है। मीराभवन निवासी सुमित गुप्ता का आरोप है कि वह दिल्ली जाने के लिए टिकट बनवाने रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। टिकट काउंटर पर भीड़ अधिक होने के कारण प्राइवेट टिकट घर पहुंच गया। यहां उससे बीस रुपये अधिक शुल्क लेकर टिकट दिया गया। राजगढ़ बबुरहा निवासी बबलू पटेल को पद्मावत एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था। उसका आरोप है कि उससे प्राइवेट टिकट घर संचालक ने 20 रुपये अतिरिक्त चार्ज लिए। विरोध करने पर वह विवाद करने पर आमादा हो गया।

अभी तक शिकायत लेकर कोई नहीं आया है। अब जानकारी हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी। सत्य पाए जाने पर प्राइवेट टिकट घर संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।-त्रिभुवन मिश्र, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें