बिजली विभाग के एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए हर दिन विभाग के काउंटर पर उपभोक्ताओं की भीड़ पहुंच रही है। गांव-गांव लाउडस्पीकर और पंफलेट वितरित कर योजना की जानकारी दी जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए हर दिन करीब 50 पंजीकरण हो रहे हैं। पंजीकरण के बाद ब्याज माफ होने पर उपभोक्ता बिजली बिल जमा भी कर रहे हैं।
जिले में मंगलवार तक 1609 पंजीकरण हो चुका है। अधीक्षण अभियंता सत्यपाल ने बताया कि ब्याज माफ होने के बाद करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये बिजली का बिल भी जमा किया जा चुका है। एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी के लिए प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। संवाद