फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ के अंतिम दिन गर्मी ने तोड़े सारे रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्र-
विज्ञापन

जेठ के अंतिम दिन गर्मी ने तोड़े सारे रिकार्ड
45 पर पहुंचा पारा, इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। ज्येष्ठ माह के अंतिम दिन तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। धूप इतनी तेज थी कि बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो रहा था। दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों और दुकानों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। सुबह आठ बजे से पड़ने वाली भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। पंखे और कूलर पूरी तरह फेल नजर आए। शनिवार को न्यूनतम तापमान 30.0 रिकार्ड किया गया तो अधिकतम बढक़र 45.0 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के जानकारों की मानें तो शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
ज्येष्ठ माह की गर्मी ने अंतिम दिन अपना रौद्र रूप दिखाया। सुबह आठ बजे से प्रारंभ गर्मी का दौर शाम छह बजे तक जारी रहा। दोपहर में आसमान से आग बरस रही थी। हालात ऐसे थे कि बाहर निकलने पर लगा रहा था कि शरीर जल जाएगा। लू के थपेड़े चेहरे झुलसा रहे थे। चेहरे और सिर ढकने के बाद भी लोगों को राहत नहीं थी। हॉफ शर्ट पहनकर निकलने वाले लोग धूप सहन नहीं कर पा रहे थे। शनिवार को गर्मी इतनी अधिक थी कि एसी और कूलर फेल नजर आए। एसी और कूलर के सामने बैठने वाले भी पसीना पोछते रहे। धूप से बचने के लिए लोग घरों और दुकानों में कैद रहे। शनिवार को न्यूनतम तापमान 30.0 रिकार्ड किया गया तो अधिकतम बढ़कर 45.0 पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि इस सीजन का सबसे गर्म दिन शनिवार रहा। उन्होंने बताया कि अभी तक पारा 45.0 पर नहीं पहुंचा था। इधर ज्येष्ठ माह का अंतिम दिन शनिवार था। रविवार से अषाढ़ मास का शुभारंभ हो रहा है। फिलहाल केरल में मानसून देर से आने के कारण अभी गर्मी से निजात पाने के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


21,000 योग साधक एक साथ करेंगे योग
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हो रही हैं तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी दुर्गेश सिंह ने दावा किया है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिले के 21,000 योग साधक एक साथ योग करेंगे। सुबह सात से आठ बजे तक होने वाले कार्यक्रम के लिए अभ्यास कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 21 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियों को अंतिम्र रूप दिया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा, जिसमें शहर के लगभग 5,100 योग साधक प्रतिभाग करेंगे। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी दुर्गेश सिंह ने दावा किया है कि 21 जून को शहर से लेकर गांव तक 378 स्थानों पर प्रोटोकाल के तहत योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 21,000 लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि दस जून से विभिन्न केंद्रों पर योग कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई हैं, और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें