फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने तालाबों को नया दिखाकर लाखों का हुआ खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने तालाबों को नया दिखाकर लाखों का हुआ खेल
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग ने एक ब्लाक में सेटिंग करके खोदवा दिए 14 तालाब
जिले को तालाब खोदवाने के लिए मिले थे 5.60 करोड़ रुपये रुपये निकल गए पहले, बाद में हो रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लघु सिंचाई विभाग ने पुराने तालाबों को नया दिखाकर लाखों रुपये का खेल किया है। जिले को 5.60 करोड़ रुपये तालाब खोदवाने के लिए मिले थे। जो तालाब खुदवाए गए उनमें अधिकांश ऐसे हैं जिनकी मनरेगा के तहत पहले ही खुदाई हो चुकी थी। आश्चर्य की बात तो यह रही कि भुगतान पहले कर लिया गया है, जबकि विस्तार का कार्य अभी चल रहा है। आलम यह है कि अभी तक ग्राम पंचायतों को एक भी तालाब हैंडओवर नहीं किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने बड़े तालाबों की खुदाई की जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग को सौंपी है। विभाग ने तालाबों की खुदाई में जमकर खेल किया है। जिले में 14 तालाबों की खुदाई के लिए 5,60,00000 रुपये का बजट दिया गया था। जिले के 17 विकास खंडों में से सिर्फ एक विकास खंड संडवा चंद्रिका में ही 14 तालाब खोदवाने का दावा किया जा रहा है। जबकि अधिकांश तालाब ऐसे हैं जो मनरेगा से पूर्व में ही खोदे जा चुके हैं। वास्तव में विभाग के मानक पर यह तालाब छोटे पड़ रहे थे, इसलिए विभागीय कर्मचारियों ने इन तालाबों का विस्तार करके 40-40 लाख रुपये का भुगतान कर लिया है। पीठीपट्टी, बारा, संडवा चंद्रिका, डुहिया, राजापुर, टेलीतारा और आशापुर तालाब ऐेसे हैं जिसमें पूर्व में ग्राम प्रधान तालाब की खुदाई करके भुगतान ले चुके हैं। मनरेगा से तालाबों की हुई खुदाई का ब्यौरा भी ऑनलाइन मौजूद है। इसके बाद भी अधिकारी और ठेकेदारों ने मिलकर बंदरबांट कर लिया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि तालाबों के तैयार होने की रिपोर्ट देकर भुगतान पहले ही कर लिया गया है, जबकि अधिकांश तालाबों में अभी भी कार्य चल रहा है। आलम यह है कि कोई भी तालाब अभी ग्राम पंचायतों को हैंडओवर नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट----------
इन ग्राम पंचायतों में खोदे गए हैं तालाब
संडवा चंद्रिका विकास खंड के आशापुर, पांडेय का पुरवा, संडवा चंद्रिका, बारा, टेलीतारा, पश्चिम गांव, अर्जुनपुर, गौराडांड, राजापुर, पीठीपट्टी, डुहिया, दुर्गातारा और जोगीपुर में दो तालाबों की खुदाई का दावा किया जा रहा है।
वर्जन------
ग्राम पंचायतों ने जिन तालाबों का प्रस्ताव दिया था, उन्हीं को खुदवाया गया है। मनरेगा का कोई तालाब नहीं है। एक ही ब्लाक में 14 तालाब मिल गए, इसलिए दूसरे ब्लाकों में तालाबों का चयन नहीं किया गया।
विज्ञापन

अक्षय कुमार पटेल, अवर अभियंता एवं कार्य प्रभारी
वर्जन-------
तालाबों की खुदाई में गड़बड़ी हुई होगी तो इसी महीने सत्यापन में खुलासा हो जाएगा। अभी मैं जल्दी में आया हूं, इसलिए तालाबों की हकीकत नहीं देख पाया हूं। फिलहाल अभी तक तालाबों की खुदाई का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है और न ही ग्राम पंचायतों को हस्तगत किया गया है।
पीके मिश्रा, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें