फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतू टाउन एरिया में बनेगा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू टाउन एरिया में बनेगा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अंतू टाउन एरिया के वार्डों में अब जगह-जगह कूड़ेे का अंबार नहीं दिखेगा। कूड़ा निस्तारण के लिए टाउन एरिया में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट बनेगा। इससे वार्डों की तस्वीर बदली- बदली नजर आएगी।
विज्ञापन

अंतू टाउन एरिया में बिजली, पानी, सडक़ व जलनिकासी आदि के कार्य तो हुए हैं, मगर वार्डों के कूड़े के निस्तारण के लिए अभी तक पुख्ता इंतजाम नहीं हो सके हैं। अंतू नगर पंचायत में अठगवां दुबान, अठगवा मिश्रान, ब्रिराहिमपुर, लोनिया का पूरा, सतीगंज, पूरे बैद्यनाथ, टिगुढ़ चेरई, नेवडिय़ा, जाल्पा नगर सहित 9 वार्ड हैं। आबादी भी बढ़ रही है। मगर कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पंचायत में अब तक कोई भी व्यवस्था नहीं है। घरों से निकलने वाला कूड़ा गड्ढों में फेंक दिया जाता है। इससे जगह-जगह गंदगी हो जाती है। कूड़ा निस्तारण के लिए सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें