फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा आज, 11,551 दीपों से रोशन होगा बेल्हा देवी घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्र------
विज्ञापन

गंगा दशहरा आज, 11,551 दीपों से रोशन होगा बेल्हा देवी घाट
नगरपालिका ने चलाया सफाई अभियान, सच्चा बाबा आश्रम में आज होगा भंडारा
गंगा आरती में शामिल होंगे कैबिनेट मंत्री मोती सिंह
प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम स्थित सई तट पर बुधवार को गंगा दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह होंगे। शाम चार बजे से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम के लिए नगरपालिका कर्मियों ने मंगलवार को सफाई अभियान चलाया। इधर, सई के दूसरे तट पर स्थित सच्चा बाबा आश्रम में सप्ताह भर से चल रही कथा का आज समापन हो गया। बुधवार को गंगा आरती के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
बुधवार को गंगा दशहरा पर लोगों के आकर्षण का केंद्र गंगा आरती रहेगी। शाम चार बजे से प्रारंभ होने वाला कार्यक्रम रात आठ बजे तक चलता रहेगा। बेल्हा देवीधाम स्थित सई तट पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह और रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि 11,551 दीपों से रोशन वाले घाट पर शाम छह बजे आरती का आयोजन किया गया है। 108 पुरोहितों के मंत्रोच्चारण और शंख, घड़ियाल की ध्वनि के बीच होने वाली आरती में हजारों लोग शामिल होंगे। इधर मंगलवार को नगरपालिका कर्मियों ने सई घाट पर सफाई अभियान चलाया। सई नदी में पानी कम होने के कारण जेसीबी से मिट्टी बराबर कर लोगों के खड़े होने की व्यवस्था की गई। इधर, मां देवी धाम को आकर्षक झालरों और फूल-मालाओं से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट----------
2100 दीपों से रोशन हुई बकुलाही
परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम शनिदेव स्थित बकुलाही तट पर 2100 दीपों से घाट को रोशन किया। परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ता पूर्व संध्या पर गंगा आरती में शामिल हुए और मां गंगा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर अनिल पांडेय, रत्नेश शुक्ला, सौरभ मिश्रा, तरुन शर्मा, बच्चू तिवारी, विपिन मिश्रा, सूरज उपाध्याय, संतोष मिश्र, धीरज उपाध्याय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

प्रतिबंधित पालिथीन बरामद कर दो से वसूला चार हजार जुर्माना
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। प्रतिबंध के बावजूद पालिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसने का अभियान मंगलवार को एक बार फिर प्रारंभ हुआ। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जर्नादन सिंह ने जिला अस्पताल के सामने ठेला लगाने वाले मो. अरशद पुत्र अब्दुल सलाम से 450 ग्राम प्रतिबंधित पालिथीन बरामद कर दो हजार रुपये जुर्माना, बाबागंज में दिनेश ट्रेडिंग कंपनी से थर्माकोल से निर्मित 400 ग्राम जब्त कर दो हजार रुपये जुर्माना वसूला है। उन्होंने बताया पांच किग्रा पालिथीन लावारिश पाई गई।

13 दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त, मिला प्रमाणपत्र
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। युवाओं को स्वरोजगार के लिए पे्ररित करने के लिए 13 दिवसीय 30 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देने के बाद प्रमाणपत्र वितरित किया। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रशिक्षण लेकर लोग अपना रोजगार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 18-45 साल के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन


टेक्निकल कालेजों के लिए नहीं मिल रही जमीन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में इंजीनियरिंग कालेज, आईटीआई, पालीटेक्निक कालेज के निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, आईटीआई, पालिटेक्निक कालेज के निर्माण के लिए शहर और आसपास के लोगों से जमीन मांगी है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी के पास है तो वह 20 जून तक कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें